ब्राउज़र, एक्सटेंशन और AI प्रदाताओं के बीच सुरक्षा की तुलना

कई ब्राउज़र, ब्राउज़र एक्सटेंशन और AI प्रदाता इस बारे में बताते हैं कि वे आपकी निजता या गोपनीयता की सुरक्षा कैसे करते हैं, लेकिन ये दावे असल में आपको मिलने वाले खास गोपनीयता संरक्षण से कभी मेल नहीं खाते हैं।

हमने यह चार्ट इसलिए बनाया है, ताकि आप तुलना कर सकें कि आपको वर्तमान में मिल रही सुरक्षा कैसी है और आप कितने सुरक्षित हो सकते हैं। हमने इस बारे में बताया है कि ब्राउज़र, ब्राउज़र एक्सटेंशन और AI प्रदाता डिफ़ॉल्ट रूप से कौन-सी सुरक्षा देते हैं और ऑनबोर्डिंग के बाद आपको कोई सेटिंग बदलने की ज़रूरत नहीं है, ताकि आप तय कर सकें कि कौन-सा ब्राउज़र, ब्राउज़र एक्सटेंशन या AI प्रदाता आपके लिए सबसे अच्छा है।

महत्वपूर्ण सुरक्षा

सीमित सुरक्षा

सशुल्क सुरक्षा

कोई सुरक्षा नहीं

DuckDuckGo Browser

Chrome

Edge

AdBlock Plus

uBlock Origin

वेब ट्रैकिंग सुरक्षा

थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है

थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को शुरू में ही लोड होने से रोक देता है। औरजानें

लिंक ट्रैकिंग को ब्लॉक करता है

यह लिंक में मौजूद ट्रैक करने वाले पैरामीटर हटा देता है ताकि कोई थर्ड-पार्टी विभिन्न साइट्स पर आपके व्यवहार को ट्रैक न कर सके। औरजानें

DNS CNAME क्लोकिंग से सुरक्षा करता है

थर्ड पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है, जो DNS का इस्तेमाल करके किसी वेबसाइट के अंदर खुद को छिपाने की कोशिश करते हैं। औरजानें

रेफ़रर ट्रैकिंग से सुरक्षा करता है

कंपनियों को पिछली बार आपके द्वारा देखी गई वेबसाइट की पहचान करने से रोकने में मदद करता है। औरजानें

फ़िंगरप्रिंट ट्रैकिंग को रोकता है

यह ट्रैकिंग करने वाली कंपनियों को आपके ब्राउज़र और डिवाइस से जुड़े विशिष्ट पहचानकर्ताओं (यूनीक आइडेंटिफ़ायर्स) प्राप्त करने से रोकने में मदद करता है, जिनका ये कंपनियां आपको वेब पर लगातार ट्रैक करने के लिए उपयोग करती हैं। औरजानें

कुकी सुरक्षा

थर्ड-पार्टी ट्रैकर कुकीज़ को ब्लॉक करता है

उन थर्ड पार्टी कुकीज़ को ब्लॉक करने में मदद करता है जो आपको अनेक साइटों पर ट्रैक करते हैं। औरजानें

फर्स्ट-पार्टी कुकीज़ को समाप्त करता है

फर्स्ट पार्टी की कुकीज़ की समय सीमा अपने आप समाप्त हो जाती है, ताकि लॉग आउट होने पर साइटें आपको अनिश्चित काल तक ट्रैक न कर सकें। औरजानें

गोपनीय खोज

सर्च यानी खोज डिफ़ॉल्ट रूप से ही गोपनीय होती हैं

खोज इंजन की डिफ़ॉल्ट सेटिंग ऐसे सेट की जाती है कि आपको कभी भी ट्रैक न किया जाए। औरजानें

स्थानीय खोज परिणामों को गुमनाम बनाता है

आपके सटीक स्थान को एक्सेस किए बिना, स्थानीय खोज परिणाम दिखाता है, जैसे आस-पास के रेस्टोरेंट। औरजानें

गुमनाम रूप से AI उत्तर जनरेट करता है

यह एक वैकल्पिक सुविधा है जो डिफ़ॉल्ट खोज इंजन में मौजूद होती है। इससे वेबसाइट के कॉन्टेंट के आधार पर, खोज क्वेरी के लिए गुमनाम रूप से नतीजे जनरेट होते हैं। औरजानें

AI चैटबॉट्स तक निजी पहुंच प्रदान करता है

यह डिफ़ॉल्ट खोज इंजन में मौजूद वैकल्पिक फ़ीचर है, जो आपको मशहूर थर्ड-पार्टी AI चैट मॉडल के साथ गुमनाम ढंग से बातचीत करने की सुविधा देता है। आपकी चैट का इस्तेमाल चैट मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। औरजानें

विज्ञापन और पॉप-अप ब्लॉकिंग

लक्षित विज्ञापनों को ब्लॉक करता है

घुसपैठिए ट्रैकर्स को लोड होने से पहले ही ब्लॉक करता है, इस तरह ट्रैकिंग पर निर्भर विज्ञापनों को प्रभावी ढंग से हटा देता है। औरजानें

गैर-ट्रैकिंग विज्ञापनों को ब्लॉक करता है

अप्रासंगिक विज्ञापनों सहित सभी ऑनलाइन विज्ञापनों को ब्लॉक करने का प्रयास करता है।

कुकी पॉप-अप ब्लॉक करता है

कुकी की सहमति का पॉप-अप का पता लगाता है और सबसे ऊपर के लेवल वाली प्राइवेट कुकी से जुड़े उपलब्ध विकल्पों में से ऑटो-सलेक्ट करने की कोशिश करता है। इसके बाद, पॉप-अप बंद कर देता है। औरजानें

लक्षित विज्ञापनों के बिना ही YouTube वीडियो चलाता है

यह लक्षित विज्ञापनों और कुकीज़ से आपकी रक्षा करता है और एम्बेड किए गए वीडियो के लिए YouTube की सबसे सख्त गोपनीयता सेटिंग का अनुपालन करता है। औरजानें

ऐप ट्रैक करने की सुरक्षा

Android डिवाइस पर ऐप ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है

आपके Android डिवाइस पर ऐप्स में थर्ड पार्टी के ट्रैकर्स को ब्लॉक करने में मदद करता है। ऑप्ट इन करना यानी स्वीकृति जरूरी है। औरजानें

N/A

N/A

ईमेल ट्रैकिंग सुरक्षा

ईमेल ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है

ईमेल फ़ॉरवर्डिंग सेवा जो आपके इनबॉक्स तक पहुंचने से पहले ही अधिकांश ईमेल ट्रैकर्स को हटा देती है। साइन-अप करना जरूरी है। औरजानें

निजी ईमेल पते जनरेट करता है

आपको एक से अधिक यूनीक निजी ईमेल पते बनाने देता है ताकि आप अपना व्यक्तिगत ईमेल छिपा सकें। साइन-अप करना जरूरी है। औरजानें

Google ट्रैकिंग सुरक्षा

Google की AMP ट्रैकिंग को ब्लॉक करता है

Google AMP लिंक को ओरिजिनल पब्लिशर की साइट से रिप्लेस करता है। औरजानें

Google के साइन-इन पॉप-अप ब्लॉक करता है

उन साइटों पर Google साइन-इन पॉप-अप ब्लॉक करता है जो Google के स्वामित्व में नहीं हैं। औरजानें

Facebook ट्रैकिंग सुरक्षा

आपको ट्रैक करने वाली एम्बेडेड Facebook सामग्री को ब्लॉक करता है

गैर-Facebook साइटों पर Facebook कंटेंट जैसे Facebook टिप्पणी विजेट की ट्रैकिंग को अक्षम कर देता है, जब तक कि आप इसे अनब्लॉक करना नहीं चुनते। औरजानें

गोपनीयता नियंत्रण

एक बटन से ब्राउज़िंग डेटा डिलीट करें

मेन्यू विकल्पों में जाने की आवश्यकता के बिना ही, आपके ब्राउज़िंग इतिहास, कुकीज़ और कैशे को तेजी से डिलीट कर देता है, और आपको उस डेटा को सेव करने के लिए साइटों को बाहर करने की सुविधा मिलती है, जिस डेटा को आप बनाए रखना चाहते हैं। औरजानें

पासवर्ड सुरक्षित तरीके से मैनेज करता है

बेहतर सुरक्षा के लिए पासवर्ड को आपके डिवाइस पर स्थानीय रूप से स्टोर और एन्क्रिप्ट करता है। औरजानें

N/A

N/A

बुकमार्क और पासवर्ड गोपनीय तरीके से सिंक करता है

यह आपको एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के साथ अपने डिवाइसों पर बुकमार्क और पासवर्ड सिंक करने की अनुमति देता है—किसी अकाउंट की आवश्यकता नहीं है। औरजानें

N/A

N/A

Global Privacy Control

साइटों को आपकी व्यक्तिगत जानकारी न बेचने या साझा न करने के लिए कहकर आपकी ओर से ऑप्ट-आउट अधिकार व्यक्त करता है। औरजानें

आपकी पहचान बहाल करने में मदद करता है

अगर आपकी पहचान चुरा ली जाती है, तो इस विषय की जानकारी रखने वाला एक सलाहकार आपके खातों को रीस्टोर करने, वित्तीय नुकसान को रिकवर करने, और क्रेडिट रिपोर्ट की गड़बड़ियों को ठीक करने में मदद करेगा। औरजानें

थ्रेट प्रोटेक्शन

VPN के साथ आपके कनेक्शन की सुरक्षा करता है

आपके डिवाइस पर मौजूद साभी ब्राउज़र और ऐप के संबंध में आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करता है और आपकी जगह की जानकारी और IP एड्रेस को छुपाता है। औरजानें

व्यक्तिगत विवरण बेचने वाली साइटों से उसे हटाता है

यह उन डेटा ब्रोकर साइटों से आपके नाम, ईमेल, और घर के पते जैसी व्यक्तिगत जानकारी ढूंढता है और हटाता है जो इन्हें स्टोर करते हैं और बेचते हैं। औरजानें

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाता है

यह आपको फ़िशिंग, मैलवेयर और स्कैम साइटों के बारे में अलर्ट करता है। औरजानें

N/A

N/A

टाइप किए गए URL और लिंक को HTTPS में अपने आप ही अपग्रेड कर देता है

जब आप कोई वेब एड्रेस डालते हैं या किसी लिंक पर क्लिक या टैप करते हैं, तो जब भी मुमकिन हो, तब उन वेबसाइट के कनेक्शन अपने-आप HTTPS पर अपग्रेड हो जाएँगे। औरजानें

N/A

N/A

HTTPS के ज़रिए DNS क्वेरीज़ को एन्क्रिप्ट करता है

यह पक्का करने में मदद करता है कि वेबसाइट लोड करने का अनुरोध एन्क्रिप्ट किया गया है। औरजानें

N/A

N/A

नोट: ब्राउज़र, ब्राउज़र एक्सटेंशन और AI तुलना डिफ़ॉल्ट सेटिंग के आधार पर की गई। प्लेटफ़ॉर्म अनुसार सुरक्षा अलग-अलग होती है। हर पंक्ति में और जानें लिंक पर क्लिक करके देखें कि DuckDuckGo में हर सुरक्षा कहां उपलब्ध है।

इस पेज पर दिए गए चार्ट को साल में कम से कम दो बार वेरिफ़ाई किया जाता है। पिछला वेरिफ़िकेशन: दिसंबर 2025. सवाल, सुझाव या किसी समस्या समाधान के लिए कृपया [email protected] से संपर्क करें।